CM सुरक्षा में बड़ा बदलाव! जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री के नए सुरक्षा प्रमुख, डीजीपी ने जारी किया आदेश

CM सुरक्षा में बड़ा बदलाव! जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री के नए सुरक्षा प्रमुख, डीजीपी ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दरअसल, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले हरीश राठौर के पास थी। 10 जुलाई 2026 को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा का पद रिक्त हो गया था, जिसे अब जयंत वैष्णव की नियुक्ति से भर दिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments