रूस और यूक्रेन के बीच जंग को शुरू हुए 4 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, अब तक इस जंग का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। दोनों ओर से लगातार सैनिकों और आम लोगों की मौत और तबाही की खबरें सामने आती रहती हैं। इस जंग के बीच अब यूक्रेन के प्रधानमंत्री को बदल दिया गया है। सेरही कोरेत्स्की गुरुवार को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। वह पीएम के पद पर यूलिया स्विरीडेंको की जगह लेने वाले हैं जिन्होंने 2025 से जुलाई 2026 तक इस पद पर सेवा की।
कौन हैं सेरही कोरेत्स्की?
यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की देश की सरकारी ऊर्जा कंपनी 'नेफ्तोगाज' के प्रमुख रहे हैं। पीएम पद के लिए उनका चयन इसलिए अलग माना जा रहा है क्योंकि वह राजनीतिक पार्टी, संसद या प्रशासनिक सेवा के माध्यम से यहां तक नहीं पहुंचे हैं। सेरही कोरेत्स्की ने इंजीनियरिंग की थी और बिजनेस की दुनिया में अपना करियर बनाया। उन्हें संकट के समय एक प्रभावी प्रबंधक माना जाता है क्योंकि उन्होंने यूक्रेन में मुश्किलों में फंसे सरकारी उपक्रमों को दोबारा से खड़ा किया और उन्हें घाटे से मुनाफे में पहुंचा दिया। इससे पहले भी वह ईंधन और खाद्य उद्योगों के मैनेजमेंट में काम किया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कोरेत्स्की के सामने बड़ी चुनौतियां
आपको बता दें कि नए यूक्रेनी पीएम सेरही कोरेत्स्की के सामने उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी है। इसके लिए केवल कारोबारी समज ही पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें राजनीतिक कौशल, कूटनीति और सत्ता से जुड़े दांव-पेच में भी महारत दिखानी होगी। जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सेरही कोरेत्स्की को देश को आने वाली सर्दी की मुश्किल परिस्थितियों से निकालने की जिम्मेदारी दी है। संसद में हुए मतदान में कोरेत्सकी के पक्ष में 289 वोट डाले गए। यूक्रेन लगातार पैसों की कमी और रूस के साथ जंग से जूझ रहा है। आपको बता दें कि यूक्रेन के ऊपर रूस के हमले लगातार जारी हैं। हाल ही में रूस ने कीव समेत कई जगहों पर मिसाइल दागे थे जिनमें 21 लोगों की मौत हुई थी और करीब 80 लोग घायल हुए थे।
रूस से जंग के बीच तीसरे पीएम
रूस से जारी जंग के बीच सेरही कोरेत्स्की तीसरे प्रधानमंत्री हैं। जेलेंस्की ने दलील दी है कि कोरेत्स्की आने वाले सर्दी के दौरान युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए सबसे बेहतर शख्स हैं। इससे पहले जेलेंस्की ने यूक्रेन के रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद देश की संसद के बाहर काफी प्रदर्शन हुए थे।

Comments