कलयुगी बेटे की क्रूरता! लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, फिर मां को मारने पहुंचा

कलयुगी बेटे की क्रूरता! लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, फिर मां को मारने पहुंचा

बिलासपुर : जो बेटा पिता के बुढ़ापे का सहारा बनता उसी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में बीती रात हुई। नशे में धुत एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता की हत्या के बाद वह अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

दरअसल, मृतक रिखी राम सूर्यवंशी (65 वर्ष) लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और बिस्तर पर ही रहते थे। आरोपी उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी नशे का आदी है। शिवचरण नशे में आए दिन अपने माता-पिता के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा। बेटे के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए रिखी राम ने अपनी पत्नी को पास में रहने वाली बेटी के घर भेज दिया, क्योंकि आरोपी अक्सर दोनों के साथ मारपीट करता था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके बाद घर में मौजूद लकवाग्रस्त पिता पर आरोपी बेटे का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि “पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…” कहते हुए उसने डंडे से पिता के सिर पर लगातार वार किए। गंभीर चोटों के कारण रिखी राम सूर्यवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता की हत्या के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपनी मां को मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपी उसे तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments