नकटी बुलडोजर विवाद में बड़ा घटनाक्रम! कांग्रेस की राज्यपाल से मुलाकात, CM साय से चर्चा का मिला आश्वासन

नकटी बुलडोजर विवाद में बड़ा घटनाक्रम! कांग्रेस की राज्यपाल से मुलाकात, CM साय से चर्चा का मिला आश्वासन

रायपुर :नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित परिवारों पर हुई कार्रवाई और उनकी मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया।

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष कहा कि बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूरे मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप कर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद वे इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी और मामले में न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने सरकार से भी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने नकटी गांव से राजभवन तक करीब 14 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली थी। पदयात्रा वीआईपी चौक होते हुए लोकभवन पहुंची, लेकिन उस दिन राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के लिए समय मांगा था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिनों के भीतर राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments