IND vs ENG: 19 जुलाई को सीरीज का फाइनल, जानिए कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला

IND vs ENG: 19 जुलाई को सीरीज का फाइनल, जानिए कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज काफी रोचक दौर में पहुंच चुकी है। जहां पहला वनडे मैच टीम इंडिया ने जीता था, वहीं दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। अब आखिरी मैच जो भी टीम जीतेगी, सीरीज भी उसी की हो जाएगी। इस बीच तीसरे मैच की तारीख नोट कर लीजिए, साथ ही मैच का टाइम भी अभी से जान लीजिए, नहीं तो कहीं आपका मैच छूट ना जाए। 

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पहले ही हार चुकी है, अब वनडे में भी कहीं ऐसा ही ना हो जाए। हालांकि राहत की बात ये है कि जहां एक ओर टी20 में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ हो गया था, वहीं वनडे में कम से कम एक मैच को जीत लिया गया है, इसलिए क्लीन ​स्वीप नहीं होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी अहम मुकाबला 19 जुलाई दिन रविवार को खेला जाएगा। इसी के साथ टीम इंडिया का ये दौरा खत्म हो जाएगा। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीसरा और आखिरी वनडे मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा
सीरीज का तीसरे मैच के वक्त की बात की जाए तो ये भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे टॉस होगा। इस सीरीज का पहला मैच भी इसी वक्त पर शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा मैच साढ़े पांच बजे से खेला गया था। अब ​साढ़े तीन बजे मैच शुरू होकर रात करीब साढ़े दस बजे तक चलेगा। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी सभी की नजरें 
सीरीज का आखिरी मैच होगा तो रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी नजरें रहने वाली होंगी। एक ओर खबरें ये भी आ रही हैं कि ये मैच रोहित शर्मा का आखिरी मैच होगा। रोहित शर्मा खुद ही रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे, नहीं तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा। क्या होगा और क्या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन रोहित और कोहली मिलकर इस मैच में अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जो कि अपने आप में बड़ी बात होगी। साथ ही ये भी देखना होगा कि रोहित और कोहली इस मैच में कैसी बल्लेबाजी करते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments