रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने तीखा पलटवार किया. कौशिक ने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है, क्योंकि 5 साल के माफिया राज को जनता ने बहुत करीब से देखा है और उसी का जवाब 2023 में दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विकास की बजाय विनाश की ओर धकेला. जनता ने इसी कारण उन्हें सत्ता से बाहर किया. अब भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाना चाहती है.
जनता और कार्यकर्ता तक कांग्रेस के साथ नहीं : MLA धरमलाल कौशिक
धरमलाल कौशिक ने सदन से अपील करते हुए कहा कि इस औपचारिकता वाले अविश्वास प्रस्ताव को वापस लिया जाए, क्योंकि जनता और कार्यकर्ता तक कांग्रेस के साथ नहीं हैं. यह विष्णु देव साय की वादा निभाने वाली सरकार है. हमने जो कहा, वो करके दिखाया है. छत्तीसगढ़ फिर से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है.
भूपेश सरकार में माफियाओं का रहा बोलबाला : MLA धरमलाल
सदन में धरमलाल कौशिक ने पूर्व सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार में पूरे 5 साल भू-माफिया, खनिज माफिया, शराब माफिया और अन्य माफियाओं का बोलबाला रहा. थानों की रेट लिस्ट बनी हुई थी. कांग्रेस के अपने विधायक भी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कांग्रेस पर किसान विरोधी सरकार का आरोप
पूर्व भूपेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से 2 साल का बोनस देने का वादा किया, लेकिन 5 साल में एक रुपया नहीं दिया. जबकि भाजपा सरकार बनते ही 13 दिन के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी कि जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को 3716 करोड़ का 2 साल का बोनस किसानों के खाते में डाला गया. आज 3100 रु. प्रति क्विंटल, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी हो रही है. किसानों के खातों में 1 लाख करोड़ से अधिक राशि अंतरित की जा चुकी है.
चाकू का गढ़ बन गया था रायपुर : MLA धरमलाल कौशिक
तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी विधायक कौशिक ने हमला बोला. उन्होंने NCRB डेटा का उल्लेख करते हुए कहा कि आंकड़े बताते हैं कि साल 2019 से 2022 तक 24,500 आत्महत्याएं हुईं. साल 2019-2023 के बीच 2680 किसानों ने आत्महत्या की. किशोर अपराध में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1 रहा. रायपुर चाकू का गढ़ बन गया था. कवर्धा, बिरनपुर जैसी घटनाओं में सरकार ने विपक्ष को भी रोकने का काम किया.
भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान : MLA कौशिक
विधायक धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार में हुए घोटालों को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला में अधिकारियों के जेल जाने की नौबत आई. जल जीवन मिशन के 10,000 करोड़ के टेंडर भ्रष्टाचार के कारण निरस्त करने पड़े। ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को काम दिया गया। पीएससी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा में धांधली कर नेताओं और अधिकारियों के बच्चों का चयन हुआ, लेकिन गरीब और मेधावी छात्र बाहर हो गए. इस मामले में भाजपा सरकार ने घोटाला की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजने का काम किया. वहीं आरजी टैक्स के नाम पर शराब की कीमतों में 40 से 120 रुपये तक की बढ़ोतरी कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया. दूसरी ओर, ED की कार्रवाई के बाद शराब से मिलने वाला राजस्व 5,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसके बावजूद विकास कार्य ठप रहे. पिछले 5 वर्षों में सिंचाई रकबे में 2% तक की बढ़ोतरी नहीं हुई, 14,500 शिक्षकों की भर्ती पूरी नहीं हो सकी और राज्य खेल अलंकरण समारोह भी पूरे 5 साल तक आयोजित नहीं किया गया.
कांग्रेस कार्यकाल के घोटालों पर MLA कौशिक का वार
भाजपा विधायक कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में घोटाले के नए कीर्तिमान बनाए गए. अधिकारियों के जेल जाने की नौबत आई. जल जीवन मिशन के 10,000 करोड़ के टेंडर भ्रष्टाचार के कारण निरस्त करने पड़े. ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को काम दिया गया. पीएससी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि नेताओं- अधिकारियों के बच्चों का चयन किया गया, जबकि गरीब और मेघावी छात्र बाहर हो गए. इस मामले में भाजपा सरकार ने जांच कराकर दोषियों को जेल भेजने का काम किया. वहीं आरजी टैक्स के नाम पर शराब में 40 से 120 रु. बढ़ाकर लूट की गई. ED की कार्रवाई के बाद शराब से मिलने वाला राजस्व 5,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं पिछले 5 वर्षों में सिंचाई रकबे में 2% तक की बढ़ोतरी नहीं हुई.14,500 शिक्षकों की भर्ती पूरी नहीं कर पाए. इसके अलावा राज्य खेल अलंकरण समारोह को 5 साल बंद रखा.
कौशिक ने भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
विधायक कौशिक ने भाजपा सरकार कि सराहना करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के 15 साल और अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास की बुनियाद से लेकर जनकल्याण तक काम कर रही है. किसानों के लिए साय सरकार ने दो वर्षों का बकाया बोनस देने के साथ 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रिकॉर्ड खरीद का नया कीर्तिमान स्थापित किया. महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की जा चुकी है और अब तक 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है. साथ ही प्रदेशभर में 450 से अधिक महतारी सदनों का निर्माण किया जा रहा है.
युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. औद्योगिक विकास को गति देते हुए 7,900 उद्योग स्थापित किए गए हैं और 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. नवा रायपुर में देश का पहला AI डेटा सेंटर और 10,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना की गई है.
अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में बनी 35,000 किलोमीटर सड़कें बनी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में फिर सड़कों का जाल बिछ रहा है. इसके अलावा 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं. सुशासन को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल, 1076 शिकायत निवारण ऐप और ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल गवर्नेंस जैसी पहल शुरू की गई हैं. वहीं सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है.

Comments