छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: DGP ने कई IPS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, PHQ का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: DGP ने कई IPS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, PHQ का आदेश जारी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की विभिन्न इकाइयों में अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, गृह (पुलिस) विभाग के 10 जुलाई 2026 के आदेश के तहत श्वेता राजमणी (IPS-2012), राजेश कुकरेजा (IPS-2014) और त्रिलोक बंसल (IPS-2016) का अन्य स्थानों पर तबादला कर दिया गया है। इनके स्थान पर फिलहाल किसी नए सेनानी या पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना नहीं होने के कारण संबंधित पद रिक्त हो गए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ऐसे में शासन स्तर पर नियमित पदस्थापना होने तक निम्न अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो इस प्रकार है—

  • गायत्री सिंह (रापुसे), सेनानी, 7वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई को प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • शंकरलाल बघेल (IPS), उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ सेनानी, CTJW, कांकेर को 5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर, 15वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, बीजापुर तथा 19वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, करणपुर (जगदलपुर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आकाश कुमार शुक्ला (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखिये आदेश की कॉपी-







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments