सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस, हाईकोर्ट के आदेश पर 21वें दिन खत्म हुआ अनशन

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस, हाईकोर्ट के आदेश पर 21वें दिन खत्म हुआ अनशन

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भुख हड़ताल कर रहे थे। उनकी भूख हड़ताल का 21वां दिन था, जब उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। भूख हड़ताल की वजह से उनकी सेहत बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 

सोनम वांगचुक को कैसे ले जाया गया?

बता दें कि शनिवार सुबह सात बजे पुलिस का ऑपरेशन सफेद चादर शुरू हुआ। भारी पुलिस फोर्स ने जंतर-मंतर को घेर लिया, पुलिसवाले सादी वर्दी में थे। ज्यादातर पुलिसकर्मी सफेद टीशर्ट में थे और उनके हाथ में सफेद चादर थी। इसके बाद सोनम वांगचुक के मंच को कवर कर लिया गया। फिर सादे कपड़ों में पुलिसवाले सफेद चादर लेकर मंच पर चढ़े। मंच पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस तेजी के साथ आगे बढ़ी। पूरे मंच को सफेद चादर से कवर कर दिया गया। पास में ही एंबुलेंस खड़ी थी, पुलिस ने सोनम वांगचुक को फौरन एंबुलेस में रखा और यहां से सीधे उन्हें लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचा दिया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सोनम वांगचुक के हटते ही इस पूरे एरिया को पुलिस और RPF ने कवर कर लिया। फिलहाल सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्तपाल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे थे। उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

रात में बैठक के बाद सुबह एक्शन

बता दें कि दिल्ली में कल ही कमिश्नर बदले गए और आज जंतर-मंतर पर एक्शन हो गया। 20 दिन की भूख हड़ताल 2 मिनट में खत्म हो गई। दरअसल, दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर अनुराग कुमार ने कल कार्यभार संभालते ही नई दिल्ली रेंज के ज्वाइंट CP DCP के साथ सोनम वांगचुक मामले पर बैठक की थी। कल शाम बैठक के बाद आज सुबह-सुबह जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन हो गया। दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है, ताकि ज्यादा प्रदर्शनकारी अस्पताल न पहुंच सकें।

दरअसल जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल की दूरी तकरीबन 8 किलोमीटर की है। अगर प्रदर्शनकारी सफदरजंग अस्पताल की तरफ जाते हैं तो पुलिस प्रदर्शनकारियों को रास्ते में बैरिकेड लगा कर रोक सकती है। नॉर्मली दिल्ली पुलिस जब जंतर-मंतर से किसी प्रदर्शनकारी को हटाकर अस्पताल लेकर जाती है तो सीधा RML अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन इस बार सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।

हाई कोर्ट के आदेश पर अस्पताल में कराया भर्ती

दिल्ली पुलिस के अनुसार, वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली होई कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वांगचुक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में दो डॉक्टर और दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा, "हाई कोर्ट के आदेशानुसार और सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए स्थिति को सुरक्षित रूप से संभाला।"







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments