बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 10 करोड़ से अधिक के सीएसआर कार्यों का किया भूमिपूजन

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 10 करोड़ से अधिक के सीएसआर कार्यों का किया भूमिपूजन

किरंदुल : कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला दंतेवाड़ा जिला अब विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने शनिवार किरंदुल स्थित एनएमडीसी परियोजना के सीएसआर फंड से 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।यह कार्यक्रम हीरोली ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ।

हिरोली,गुमियापाल और समलवार ग्राम पंचायतें लंबे समय तक नक्सलियों के भय के कारण चर्चा में रहती थीं।नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार किसी सांसद का इस क्षेत्र में पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ। सांसद महेश कश्यप ने क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

सांसद ने लिया विकास का जायजा

भूमिपूजन समारोह के दौरान सांसद कश्यप ने हिरोली, गुमियापाल और समलवार पंचायतों में सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों की दयनीय स्थिति (छत से पानी रिसना) और युवाओं को बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सांसद ने अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज की जाए।उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण, सोलर लाइटें और अन्य बुनियादी सुविधाओं से क्षेत्र में समग्र विकास होगा।महेश कश्यप ने कहा,

“इतने वर्षों बाद इस क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो रहे हैं।नक्सलवाद मुक्त बस्तर अब प्रगति का प्रतीक बनेगा। स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाएं मिलेंगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments