बैंक कर्मचारी ही निकला साइबर ठगों का साथी! जांजगीर में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

बैंक कर्मचारी ही निकला साइबर ठगों का साथी! जांजगीर में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज तीन साइबर ठगी के मामलों में कुल 1,62,149 रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10 से 15 हजार रुपये कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों की जानकारी और संचालन साइबर ठगों को उपलब्ध कराया जाता था, जिनका इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर श्रीवास (48) निवासी डोंगाघाट चौक तपसीद्वार चांपा, अनिल नामदेव उर्फ चेतन (33) निवासी महादेव घाट हटवारा चौक चांपा, राजेश सोनी उर्फ रिंकु सोनी (30) निवासी धोबीपारा चांपा, संदीप सिंह ठाकुर (36) निवासी परशुराम चौक चांपा तथा कमल विरानी (38) निवासी बरपाली चौक चांपा शामिल हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

म्यूल अकाउंट नेटवर्क की जांच जारी

साइबर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट नेटवर्क की जांच तेजी से जारी है और इस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

पुलिस की अपील – बैंक खाते की जानकारी किसी को न दें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर कमीशन या अन्य लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी को न दें। ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और संबंधित खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments