रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! दूसरी बार नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! दूसरी बार नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जूटमिल पुलिस ने नाबालिग बालिका को दो बार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण के दोनों मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.07.2026 को थाना जूटमिल में 15 वर्षीय बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री 30.06.2026 से बिना बताए घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

 पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) के घर पर है। इस पर 11.07.2026 को जूटमिल पुलिस ने दबिश देकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष काउंसलिंग के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट साक्ष्य अनुरूप में प्रकरण में धारा 65(1)(ड) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी बीच 13.07.2026 को बालिका पुनः लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना जूटमिल में फिर अपराध क्रमांक 380/2026, धारा 137(2) BNS के तहत एक और मामला दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

पतासाजी के दौरान 15.07.2026 को पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित निकले महादेव मंदिर के पास से आरोपी अनुज स्वर्णकार के साथ बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह 13 जुलाई को आरोपी के साथ ट्रेन से बिलासपुर चली गई थी, जहां दोनों एक दिन रेलवे स्टेशन पर रुके और अगले दिन ट्रेन से वापस रायगढ़ लौट आए।

बालिका को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। जूटमिल पुलिस ने आरोपी अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर भेजा गया  है। 

महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक परमानंद पटेल, शिवा प्रधान और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

 "नाबालिग बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना गंभीर अपराध है, जिस पर रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करती है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या गुमशुदगी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर दी गई सूचना बच्चों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।"







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments