हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की लिए रखती हैं। इस दिन व्रती महिलाओं उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती है। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से शिव-शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है और दांपत्य जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। इसके साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी लगाकर झूला झूलती हैं और सावन के प्यारे लोकगीत भी गाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल हरियाली तीज कब मनाई जाएगी और पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।
हरियाली तीज 2026 कब है?
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
हरियाली तीज का महत्व
हरियाली तीज उत्तर भारत में मनाई जाती है। यह त्यौहार खासतौर से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में मनाई जाती है। बता दें कि हरियाली तीज से एक दिन पहले मां-बाप के द्वारा अपनी विवाहित लड़कियों के घर श्रृंगार की चीजें, कपड़े, फल, घेवर औ मिठाई आदि दिए जाते हैं। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
हरियाली तीज व्रत नियम

Comments