आरंग : जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आरंग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम रसनी बोरिद पुल के पास घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के फड़ से 1,92,000 रुपये नगद और ताशपत्ती जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से 4 आरोपी आदतन जुआरी है, जिनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम रसनी बोरिद पुल के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को दबोच लिया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पकड़े गए आरोपी
4 आरोपी निकले आदतन जुआरी, पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में यह बड़ा खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी और तरुण चन्द्राकर आदतन जुआरी है। ये सभी कानून को ठेंगा दिखाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार लुक-छिप कर जुआ खेल रहे थे।
जुगाड़ और सट्टे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा : टीआई
आरंग थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों (जुआ, सट्टा, अवैध शराब) को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जुगाड़ और सट्टे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Comments