14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है, जहां एक 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है 

पढ़िए पूरी खबर

मृतक की पहचान कक्षा 9वीं के छात्र तीरथ कुमार ध्रुव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीरथ के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जब मां घर लौटी और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, तीरथ का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की सघन जांच की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं समाज और प्रशासन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

एक ही दिन तीन युवकों ने की आत्महत्या

बता दें कि इससे पहले 29 जून को धमतरी में अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

केस-1

पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मकेश्वर वार्ड की है, जहां संजू साहू नामक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

केस-2

दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव की है। यहां गोपाल यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

केस-3

वहीं तीसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर ओवरब्रिज के पास सामने आई, जहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments