सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन महादेव की उपासना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं सोमवार को विवस्वत सप्तमी भी है। इस दिन मध्याहन के समय यानि दोपहर के समय सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। विवस्वत सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सूर्यदेव की यह पूजा मनुष्य की आयु और आरोग्य की वृद्धि कराने वाली, धन-धान्य में वृद्धि कराने वाली, पशु, भूमि, पुत्र, मित्र और पत्नी का सहयोग प्रदान करने वाली, तेज, यश, कांति विद्या और भाग्य देने वाली है। इस दिन मध्याह्न के समय भगवान सूर्यदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। सोमवार के दिन हस्त नक्षत्र भी रहेगा। तो आइए जानते हैं कि इस शुभ संयोग में कौनसे विशेष उपाय करने चाहिए।
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी धन की तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में चांदी की अंगूठी बनवाकर अपने दाएं हाथ की उंगुली में धारण करें।
- अगर आपको हमेशा किसी न किसी प्रकार की मानसिक परेशानी बनी रहती है, तो उससे बचने के लिए हस्त नक्षत्र में आप जिस कमरे में सोते हैं, वहां पर एक मिट्टी केदीये में2 कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसकी धूप दिखाने के बाद एक कोने में रख दें।
- यदि आप कोई प्रतियोगिता परीक्षा देने जा रहे हैं, तो उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हस्त नक्षत्र में रीठा के पेड़ की जड़में जल चढ़ाएं और अपनी सफलता हासिल करने के लिए पेड़ क जड़ को छूकर प्रणाम करें।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
- अगर आपका पैसा जरूरत से ज्यादा खर्च होता है या आपके घर में पैसा आने के बावजूद बचत नहीं हो पाती, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में रीठा के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और चंद्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'। आज हस्त नक्षत्र में इस मंत्र का 5 बार जाप करें।
- अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से सुखसमृद्धि बनी रहे तो हस्त नक्षत्र में घर में श्वेत दक्षिणावर्त्त शंख की स्थापना करें और रोज पूजा के समय उस शंख का उपयोग करें।
- अगर यदि आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी बात को लेकर सामंजस्य स्थापित नहीं हो पाता, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में रीठा का पेड़ अपने घर के बाहर लगाएं और रोज़ उसकी देखभाल करें।
- अगर यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी है, आप अपने कार्यों में बारबार असफल हो रहे हैं, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में एक सफेद कोरा कागज लें और उस परचार कपूर की टिकिया रखकर शाम के समय घर के बाहर जला दें।
- अगर आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, लेकिन विदेश जाने के लिए आपने जो व्यवस्था बना रखी है, उसमें बारबार किसी न किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो हस्त नक्षत्र में सफेद कपड़े में चावल और थोड़ीसी मिश्री बांध कर बहते जल में प्रवाहित कर दें।
- अगर आपका व्यापार किसी दूसरे शहर या राज्य में है और आपको अधिक धनलाभ नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सफेद सुगंधित पुष्प वाला पौधागमले में लगाकर अपने ऑफिस में रख दें और उस गमले को अपने ऑफिस की पूर्व दिशा में रख लें।
- अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं या कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो हस्त नक्षत्र में कर सकते हैं और काम की शुरुआत से पहले अपने घर में चांदी की कोई वस्तु लाएं या चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
- यदि आपके निवास स्थान पर कोई वास्तु दोष है, जिससे आपको कई तरह की परेशानी महसूस होती है, तो इससे बचने के लिए हस्त नक्षत्र में शिव मन्दिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और अपने घर की परेशानी को दूर करने के लिए प्रार्थना करें।
- अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपके कारोबार की गति ठीक से नहीं चल रही है और आपको मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सवा किलो चावल या चांदी का दान करना चाहिए और संभव हो तो हस्त नक्षत्र के दौरान गले में सफेद फूलों की माला धारण करनी चाहिए।

Comments