आवासपारा में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई गति

आवासपारा में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई गति

छुरा : नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 03 स्थित आवासपारा में सोमवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित सीसी रोड का निर्माण संतोषी साहू के घर से मुस्कान साहू के घर तक किया जाएगा। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने कहा कि  विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पंचायत प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यह सीसी रोड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 03 के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति बलराज पटेल, पार्षद सलीम मेमन, रामजी दीवान, यामीन (ट्रांसजेंडर), दीप्ति यादव, देवीसिंह नेताम, शांतनु देवांगन, राजस्व निरीक्षक रामाधार यादव, एल्डरमैन तुलाराम साहू, सफर सचदेव, धर्मेंद्र चंद्राकर, भवानी शंकर सेन, आसकरण टंडन, संतोष ध्रुव, राजू यादव, वेदिका वासनिक, निखिल साहू, पीयूष सिन्हा, नारायण पटेल, कांतिलाल साहू, बेदलाल सिन्हा, अजमेर खान सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नगर पंचायत एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments