अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

रायगढ़, 20 जुलाई 2026 :सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा पुलिस लाइन उर्दना में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है, वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन कार्यालयीन ई-मेल eeraigarh@gmail.com  पर भेज सकते हैं अथवा सीधे पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय से अथवा रक्षित पुलिस निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9479267072 एवं 9826145115 पर प्राप्त की जा सकती है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments