ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को विशेष महत्व दिया गया है. व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर बनने वाला मूलांक उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है. आइए जानते हैं कि आज किन मूलांक वालों के लिए किस्मत अच्छी रहेगी. मूलांक 1 वाले व्यक्ति का नाम और यश बढ़ेगा. मूलांक 2 वाले लोगों को धन लाभ होता नजर आ रहा है. मूलांक 3 वाले लोगों को आज धन से जुड़ी कोई जटिल समस्या नजर नहीं आ रही है. मूलांक 4 वाले लोगों को सोच-समझकर ही धन का निवेश करना चाहिए. मूलांक 5 वाले लोगों का दिन बाधाओं से भरा रहेगा. मूलांक 6 वाले लोग अगर अपने बेटे से सलाह लेकर धन निवेश करेंगे तो उन्हें जल्द ही धन लाभ होगा. मूलांक 7 वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. मूलांक 8 वाले लोगों को व्यापार में साझेदारी के लिए कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. मूलांक 9 वाले लोगों को अपने व्यापार में अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा. जन्मतिथि के माध्यम से जानिए कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा...
मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 1 वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है. पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. लंबे समय से जो धन संबंधी समस्याएं आप झेल रहे थे, वे आज समाप्त हो रही हैं. आज आप अपने धन का उपयोग किसी धार्मिक कार्य में भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपका नाम और शोहरत बढ़ेगी. व्यापार के मामले में आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन आज आप बेवजह के खर्चों में उलझे रहेंगे. परिवार के लिहाज से आज का दिन सामान्य है. आज आपकी माता की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिससे परिवार में तनाव का माहौल बनेगा. आज आपका जीवनसाथी हर फैसले में आपके साथ खड़ा रहेगा.
मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा साबित होगा. आज आपकी आय के स्रोत बढ़ रहे हैं. पैसों की बात करें तो आज का दिन अनुकूल है. आज आपको धन लाभ होता हुआ नजर आ रहा है. परिवार के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. आज परिवार के लोग आपके हर फैसले में आपके साथ खड़े नजर आएंगे. नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है. अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज इस बारे में सोच सकते हैं. आज आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज आप धन के मामले में तरक्की करते नजर आ रहे हैं. आज पैसों को लेकर कोई जटिल समस्या सामने आती नजर नहीं आ रही है. व्यापार के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है. आज आपका व्यापार तरक्की करता नजर आ रहा है. आज आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज का दिन परिवार के साथ अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी के साथ स्नेह से पेश आएं. यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम है. पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य है. आज आपको पैसों से जुड़ी कुछ चिंताएं हो सकती हैं. आज पैसे का निवेश सोच-समझकर करें. इसके कारण आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. परिवार के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. आप काफी समय से परिवार में कोई मांगलिक कार्य करवाना चाहते थे. इस बारे में आप परिवार के सदस्यों के साथ विचार कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आज का दिन खुशनुमा बीतेगा.
मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन बाधाओं से भरा रहेगा. आज आपको पैसों के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको अचानक धन हानि होने की आशंका बन रही है. व्यापार के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. आज व्यापार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है. परिवार के सदस्यों के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपके जीवनसाथी हर फैसले में आपके साथ खड़े रहेंगे.
मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज अगर आप अपने बेटे से सलाह लेकर पैसा निवेश करेंगे तो यह आपको निकट भविष्य में धन लाभ देगा. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. परिवार के साथ आज का दिन सामान्य है. जीवनसाथी के साथ आज का दिन खास अच्छा बीतेगा.
मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपकी सारी बाधाएं खत्म होती नजर आ रही हैं. आज आप पूरे दिन ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज किस्मत आपके साथ है. आज अगर आप किसी मित्र या सहकर्मी से सलाह लेकर व्यापार में पैसा लगाते हैं तो इससे आपको भरपूर लाभ होगा. परिवार के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत बढ़िया है.
मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में पैसा लगा सकते हैं. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे. आज आपको व्यापार में साझेदारी के लिए कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिन्हें स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आप अपने ज्ञान को आगे बढ़ाने की इच्छा भी कर सकते हैं. परिवार की बात करें तो आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा.
मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज धन संचय के लिए अनुकूल दिन है. आज अचानक धन का आगमन आपको खुश कर सकता है. आज आप किसी अच्छी जगह पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. आपके काम में लंबे समय से आ रही रुकावटें आज खत्म होती नजर आ रही हैं. आज आपको अपने व्यापार में अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम सामान्य से बेहतर तरीके से पूरा होगा. आज आप अपने परिवार के साथ प्यार भरा दिन बिताएंगे. जीवनसाथी के साथ आज कुछ बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहें और गुस्सा न करें.

Comments