हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन के सभी कष्ट भी दूर होते हैं। आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 21 जुलाई 2026 को रखा जाएगा। तो आइए यहां जानते हैं मासिक दुर्गाोष्टमी पूजा मुहूर्त और मंत्र के बारे में।
मासिक दुर्गाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पार करके बुधवार सुबह 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इस दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ये दोनों मुहूर्त ही पूजा के लिए अति उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मां दुर्गा के मंत्र
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूरी निष्ठा से करता है उस पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसती है। यह व्रत शत्रुओं पर विजय पाने, मानसिक शांति और पारिवारिक खुशहाली के लिए बेहद फलदायी माना गया है। यह मासिक दुर्गाष्टमी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। वहीं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विशेष उपायों को करने से व्यक्ति की समस्त परेशानी शीघ्र दूर हो जाती है।

Comments