बारिश में पैरों की खुजली और फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान? ये 4 घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

बारिश में पैरों की खुजली और फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान? ये 4 घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

बारिश का मौसम हर किसी को सुहावना लगता है। एक तरफ जहां बारिश से गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ ये अपने साथ इंफेक्शन लेकर भी आता है। मानसून में जगह-जगह भरे गंदे पानी में भीगने से पैरों में खुजली, रेडनेस, और फंगल इंफेक्शन की समस्या होना बहुत आम है। पैरों में नमी और पसीने के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी बारिश के पानी की वजह से पैरों की खुजली और इंफेक्शन से परेशान हैं, तो दवाइयों के साथ-साथ कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से आप राहत पा सकते हैं।

1. गुनगुने पानी और नमक से सफाई

घर लौटते ही सबसे पहले अपने पैरों को साफ पानी से धोएं। इसके बाद एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं। इसमें 10-15 मिनट के लिए पैर डुबोकर रखें। नमक के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा से फंगस को खत्म करने और खुजली कम करने में मदद करते हैं।

2. नीम का पानी या नीम का तेल
नीम को एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक माना जाता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से पैरों को धोएं। इसके अलावा, आप इंफेक्शन वाली जगह पर नारियल तेल में नीम का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे खुजली और जलन में तुरंत आराम मिलेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

3. टी ट्री ऑयल
फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल या बादाम तेल की कुछ बूंदों में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं और रुई की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। यह फंगस की ग्रोथ को रोकता है।

4. एप्पल साइडर विनेगर
एक टब में पानी भर लें। फिर इसमें बराबर मात्रा में पानी और एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर टब में डालें और उसमें 15 मिनट पैर को रखें। विनेगर का एसिडिक नेचर फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।

इंफेक्शन से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
पैरों को सुखाकर रखें: नहाने या पैर धोने के बाद उंगलियों के बीच की जगह को तौलिये से अच्छी तरह सुखाएं। नमी फंगस का सबसे बड़ा कारण है।

एंटी-फंगल पाउडर: पैरों में नमी रोकने के लिए रोजाना टैलकम पाउडर की जगह एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें।

सही जूते-चप्पल चुनें: बारिश के दिनों में बंद जूते या गीले मोजे पहनने से बचें। ऐसे जूते या स्लिपर पहनें जिनसे हवा का फ्लो बना रहे। 

गीले मोजे तुरंत बदलें: अगर मोजे बारिश में भीग जाएं, तो उन्हें तुरंत उतार दें और साफ व सूखे मोजे ही पहनें।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments