पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर कोर्ट को दिया चकमा, बेटे की जालसाजी का हुआ पर्दाफाश

पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर कोर्ट को दिया चकमा, बेटे की जालसाजी का हुआ पर्दाफाश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धोखाधड़ी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर न्यायालय को धोखा देने का प्रयास किया और इसी के दम पर उसने अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत भी कराई। हालांकि मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, कोतवाली पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर गांव के रंगपारा निवासी 34 वर्षिय देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके उपर आरोप है कि उसने अपने पिता के आधार कार्ड से छेड़छाड़ किया है। आरोपी ने पिता के आधार कार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर कुछ मामलों में न्यायालय के समक्ष पेश हुआ और इसी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पिता की जगह अपना हस्ताक्षर कर अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत कराई।

अंबिकापुर में भी चल रही जांच

वही आरोपी को जांच के लिए बार-बार बुलाए जाने पर वह जांच से भागता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अम्बिकापुर जिले में भी इसी तरीके से फर्जी आधार कार्ड पेश कर जमानत लेने के मामले कि जांच चल रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी द्वारा पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले में जांच जारी है।

मामले की जांच जारी

बहरहाल पुलिस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है कि आरोपी का सहयोग किसने किया और दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने में किसने साथ दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि ऋण पुस्तिका पिता के नाम से थी इस कारण पुत्र ने यह जालसाजी कर आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा किया। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments