स्टील कारोबारी पर GST का बड़ा शिकंजा! करीब 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में विजय यादव गिरफ्तार

स्टील कारोबारी पर GST का बड़ा शिकंजा! करीब 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में विजय यादव गिरफ्तार

दुर्ग : राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी के मामले में स्टील कारोबारी विजय यादव को उतई से गिरफ्तार किया है। विजय यादव आयरन एवं स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है और रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में उसका व्यवसाय संचालित है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सूत्रों के अनुसार, स्टेट जीएसटी विभाग को लंबे समय से कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की जानकारी मिल रही थी। प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उतई से विजय यादव को गिरफ्तार किया।

फिलहाल आरोपी से रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान टैक्स चोरी के नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments