रायपुर में सुबह-सुबह सनसनी! महिला थाना के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

रायपुर में सुबह-सुबह सनसनी! महिला थाना के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

रायपुर :राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक की सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया. साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है. घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं. पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव पाए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं. फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments