NEET पेपर लीक के विरोध में लोरमी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

NEET पेपर लीक के विरोध में लोरमी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

 मुंगेली : लोरमी में नीट पेपर लीक मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित धांधली की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर केंद्र  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान सांकेतिक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस की मांग है कि नैतिक तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र इस्तिफे दें. परीक्षा संचालन प्रणाली में सुधार किया जाए. संसद में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा हो. वहीं दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज मामले को वापस लिया जाए.

प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हालिया परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments