परमेश्वर राजपूत गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने अमलीपदर पहुंचकर सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय युवराज पांडे के सान्निध्य में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।पूजन-अर्चना के पश्चात विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी दिव्य परंपरा समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, करुणा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हमें एकता, लोककल्याण और परस्पर सहयोग की भावना से जोड़ती है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति का वास हो तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द निरंतर मजबूत होता रहे। विधायक ने प्रदेश और राष्ट्र की निरंतर प्रगति, विकास और वैभव के लिए भी विशेष प्रार्थना की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली, सामाजिक समरसता एवं लोकमंगल की कामना करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धार्मिक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Comments