​थाना पलारी पुलिस का खाकी का मानवीय चेहरा: देर रात भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का किया सुरक्षित रेस्क्यू!

​थाना पलारी पुलिस का खाकी का मानवीय चेहरा: देर रात भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का किया सुरक्षित रेस्क्यू!

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस अधीक्षक  गौरव राय (IPS) द्वारा दिए गए निर्देशों "पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम जनमानस की रक्षा व सहायता हेतु सदैव तत्पर रहे" के परिपालन में थाना पलारी पुलिस का एक अत्यंत संवेदनशील और मानवता से भरा चेहरा सामने आया है। पलारी पुलिस ने देर रात पलारी नगर में लावारिस हालत में भटक रही एक मानसिक रूप से बीमार महिला को सकुशल रेस्क्यू कर, उसे भोजन कराकर उसके गृहग्राम जाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

​रात के अंधेरे में भटकती दिखी महिला, पुलिस ने दिखाई सहृदयता:- ​घटना दिनांक 24.07.2026 की देर रात्रि की है। थाना पलारी पुलिस की टीम जब क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी, तब उन्होंने एक असहाय महिला को नगर के सुनसान इलाके में अकेले और बदहवास हालत में भटकते हुए देखा। महिला का दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण वह अपने संबंध में कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थ थी। ​सुरक्षा के दृष्टिकोण से पलारी पुलिस टीम ने तत्काल महिला को सुरक्षा घेरे में लिया और ससम्मान थाना पलारी लाया गया। रात में ही थाना स्टाफ द्वारा अत्यंत आत्मीयता दिखाते हुए महिला के खाने-पीने की व्यवस्था की गई और उसे सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

​पति की मृत्यु के सदमे से खो बैठी थी मानसिक संतुलन:- ​महिला से बहुत ही संयम व सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ करने और स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने पर यह संवेदनशील तथ्य सामने आया कि कुछ वर्ष पूर्व महिला के पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस हृदयविदारक हादसे के सदमे को महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और तभी से उसकी मानसिक स्थिति अस्वस्थ रहने लगी।

​देर रात ही खोजे गए परिजन, भाई को किया गया सुपुर्द:- ​पलारी पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल आसपास के थानों व चौकियों में संपर्क साधकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला के परिजनों का सुराग चौकी गिरौदपुरी क्षेत्र के एक गांव में मिला। पुलिस टीम ने देर रात ही महिला के भाई से संपर्क कर उन्हें ​वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात देर रात ही चौकी गिरौदपुरी क्षेत्र अंतर्गत उसके ग्राम जाकर अस्वस्थ महिला को उसके भाई एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनों को सुरक्षित व सकुशल पाकर परिजनों का दिल भर आया और उन्होंने पलारी पुलिस की इस त्वरित सहायता, सहृदयता और संवेदनशीलता के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments