पैसे दे, वरना जान से मार दूंगा... बीच सड़क बाइक सवार को धमकाकर लूट, सकरी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पैसे दे, वरना जान से मार दूंगा... बीच सड़क बाइक सवार को धमकाकर लूट, सकरी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सकरी : जान से मारने की धमकी देकर राहगीर से नगदी और मोबाइल लूटने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की ₹300 नगद राशि और Redmi कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की रात करीब 8.30 बजे लगरा निवासी राजीव केवट (35) अपने ससुराल तखतपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान छोटे बिनौरी के पास एक युवक ने बीच सड़क पर दोनों हाथ फैलाकर उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपी ने पैसे की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और राजीव केवट की शर्ट व पेंट की जेब टटोलकर उसमें रखे ₹300 नगद और Redmi मोबाइल को जबरदस्ती लूट लिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आरोप है कि इसके बाद युवक ने प्रार्थी की पत्नी को फोन कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए ₹5 हजार PhonePe करने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रार्थी ने थाना सकरी पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 691/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

गांव में घेराबंदी कर दबोचा

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छोटे बिनौरी निवासी नील कमल मरावी (20), पिता राजकुमार मरावी को गांव में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से लूट की ₹300 नगद राशि एवं Redmi मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घटना के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments