बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा 13 सितंबर दिन को शिक्षक सम्मान समारोह-2026 एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद दुर्ग लोकसभा श्री विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू,रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड जितेन्द्र साहू ,स्वामी राजीव लोचन दास जी दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर, डॉ. संजय तिवारी ,कुलपति हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, माननीय कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, विजय सिन्हा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, हेमा जय दिवाकर ,अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सर्व सदस्यगण, सर्व जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा जिले के समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।
जिला प्रशासन बेमेतरा ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।




