



कोरबा: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर युवा मोर्चा मंडल भिलाई बाजार के महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि विजय राठौर ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में विजय राठौर ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। यह रिश्ता केवल प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विश्वास, त्याग, समर्पण और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी समाहित है। भाई-बहन का स्नेह जीवनभर एक-दूसरे को संबल और प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भाई दूज का पर्व हमें पारिवारिक रिश्तों की अहमियत समझाने के साथ आपसी प्रेम, विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करने का संदेश देता है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है।
श्री राठौर ने कामना की कि भाई दूज का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। प्रत्येक परिवार में प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा भाई-बहन का रिश्ता हमेशा इसी तरह अटूट और चिरस्थायी रहे।
इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं




