तुलसी विवाह 2026 की तैयारी शुरू! मंडप से लेकर पूजा तक, यहां देखें सामग्री की पूरी सूची

Spread the love

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह संपन्न कराया जाता है। बता दें कि शालिग्राम को विष्णु जी का अवतार माना जाता है।तुलसी और शालीग्राम के विवाह का आयोजन ठीक उसी प्रकार से किया जाता है जैसे कि कन्या के विवाह में किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन हमेशा सुखी बना रहता है। इस साल 21 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। तो अगर आप भी घर पर तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं तो नोट कर लीजिए संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट।

मंडप सजाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

  • गमला सहित तुलसी का पौधा
  • भगवान शालिग्राम या विष्णु जी की तस्वीर और प्रतिमा
  • 4 से 5 गन्ने
  • केले के पत्ते
  • आम के पत्तों की तोरण
  • गेंदे या अन्य फूलों की मालाएं
  • दो लकड़ी की चौकियां
  • लाल या पीला कपड़ा
  • रंगोली के लिए आटा, हल्दी, रोली या रंगोली के रंग

तुलसी माता के लिए श्रृंगार की सामग्री

  • नई साड़ी
  • लाल चुनरी
  • सिंदूर, रोली और बिंदी
  • चूड़ियां
  • मेहंदी
  • काजल
  • महावर (आलता)
  • छोटा शीशा
  • कंघी
  • बिछिया, पायल और अन्य आभूषण

भगवान शालिग्राम के लिए पूजन सामग्री

  • पीला वस्त्र
  • पीला चंदन
  • इत्र
  • जनेऊ
  • दो फूलों की मालाएं
  • एक पीला या लाल कपड़ा
  • सिक्का
  • साबुत हल्दी की गांठ

तुलसी विवाह के लिए अन्य पूजन सामग्री लिस्ट

गन्ना, आंवला, शकरकंद, मूली, तुलसी दल, नारियल, गंगाजल, शुद्ध जल, रुई की बत्ती, अगरबत्ती, पान, सुपारी, लौंग, मिट्टी या तांबे का कलश, जटा वाला पानी का नारियल, 5 या 7 आम के पत्ते, पंचामृत, कलावा,फल,  बेर, धूप, दीप, घी, दीपक, सीताफल, मिठाई, बताशा, कलावा, दक्षिणा और पूजा के लिए सिक्के, हवन सामग्री आदि।

ये भी पढ़े :Love Horoscope Today: मेष से मीन तक जानें किसकी लव लाइफ रहेगी शानदार, किसे संभलकर बोलने की जरूरत

तुलसी विवाह पूजा का समय 2026

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का आरंभ 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। द्वादशी तिथि का समापन 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा। तुलसी विवाह के लिए गोधूलि बेला मुहूर्त को सबसे उत्तम माना जाता है।  गोधूली मुहूर्त 21 नवंबर को शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

तुलसी विवाह महत्व 

माता तुलसी का शालिग्राम जी के साथ विवाह कराने से कन्यादान के सामान फल प्राप्त होता है। तो जिनकी कोई बेटी नहीं हैं वो इस दिन तुलसी का विवाह कराके कन्यादान का पुण्य कमा सकते हैं। इसके अलावा जो कोई भी विधिपूर्वक तुलसी विवाह की पूजा करता है उनके घर में जल्द ही शादी की शहनाई बजती हैं और शादी से जुड़ी हर बाधा दूर हो जाती है। बता दें कि तुलसी विवाह संपन्न कराने के बाद तुलसी के पौधे और शालीग्राम को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान दे दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *