गरियाबंद :– मानसून के सीजन में रविवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र में आसमान से बारिश होती रही तो दूसरी ओर विकास कार्यों की भी बरसात हुई। लगातार हो रही बारिश के बीच विधायक रोहित साहू ने मालगांव, बहेराबुड़ा, सोहागपुर और गंजाईपुरी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। बारिश के बावजूद विधायक ग्रामीणों के बीच पहुंचे और क्षेत्र को नए निर्माण कार्यों की सौगात देने के साथ कई विकास कार्यों की घोषणा भी की।

मालगांव में 36 लाख के कार्यों का भूमिपूजन
मालगांव में विधायक ने 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शीतला मंदिर भवन, 10 लाख रुपए के निषाद समाज सामुदायिक भवन, 10 लाख रुपए के यादव समाज सामुदायिक भवन, 5 लाख रुपए की लागत से मेन रोड से धरसा मार्ग तक सीसी रोड, 2 लाख रुपए के दुर्गा मंदिर के पास टीन शेड और 2 लाख रुपए की लागत से वार्ड 8 से वार्ड 11 तक नाली निर्माण का भूमिपूजन किया।
बहेराबुढ़ा में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया गया। वहीं कस पंचायत के सोहागपुर में गोस्वामी भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित कमार भवन और गंजाईपुरी में 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण किया गया।
ग्रामीणों की मांग पर कई घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की मांग पर बहेराबुड़ा में सर्व समाज सामुदायिक भवन, गंजाईपुरी में महिला भवन और गरियाबंद ब्लॉक में महिला मंडली भवन बनाने की घोषणा की। मालगांव की नारद मंडली को 30 हजार रुपए, गंजाईपुरी की महिला मंडली को 10 हजार रुपए तथा बालिका टीम को वेशभूषा के लिए 10 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
विधायक ने कहा कि गांवों की जरूरत और ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं होगी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे।
मोदी-साय सरकार में गांव-गांव पहुंच रहा विकास
इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि मोदी-साय सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से गांव-गांव में विकास और आम लोगों के जीवन में बदलाव दिखाई दे रहा है। गरीबों को पक्का मकान देने का काम विष्णु देव की सरकार कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं के खातों में हर महीने एक हजार रुपए पहुंच रहे हैं। एक परिवार में पांच विवाहित सदस्य हैं तो पांचों को योजना का लाभ मिल रहा है। भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार रुपए और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंचाकर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और विकास की सरकार है। गांव की समस्याओं और मांगों को विधायक एवं सरकार प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर था, भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, प्रह्लाद ठाकुर, रितेश यादव, प्रतीक सिंह उपस्थिति थे। इसके अलावा मालगांव में सरपंच लखेंद्र ध्रुव, जनपद सदस्य भीम निषाद, उप सरपंच अब्दुल रहीम, मो. फारूख चौधरी, विजय टांक, ओम प्रकाश सिन्हा और बसंत निर्मलकर उपस्थित रहे। बहेराबुढ़ा में सरपंच अनीता ध्रुव, डांगेश्वर प्रसाद दुबे, अशोक देवांगन, कोमल ध्रुव, शंकर ठाकुर, भादूराम ध्रुव और आनंद मंडावी मौजूद रहे। कस पंचायत में सरपंच लीना रविन्द्र ठाकुर, उप सरपंच उत्तम निषाद और रविन्द्र ठाकुर, सोहागपुर में समिति अध्यक्ष कीर्तन कमार व ग्राम पटेल लखन पुरी गोस्वामी तथा गंजाईपुरी में समिति अध्यक्ष पीलादाऊ साहू व ग्राम पटेल कन्हैया लाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




