समूह की महिलाओं ने भी जिला अर्थशाला में सीखी वित्तीय प्रबंधन व जोखिम से बचने के गुर

Spread the love

बैंकिंग सेवाओं सहित सायबर फ़्रॉड सम्बधित दी गई व्यवहारिक प्रशिक्षण

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित जिला फाइनेंस लैब के माध्यम से जिले में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न वर्गों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी विशेष वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

मंगलवार को भाटापारा विकासखंड की स्व-सहायता समूह की 26 महिलाओं को लगभग तीन घंटे का विशेष वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षित बैंकिंग एवं उद्यमिता से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक बजट तैयार करने की प्रक्रिया, नियमित बचत की आदत, निवेश के विभिन्न विकल्प, बैंकिंग सेवाओं का प्रभावी उपयोग, बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान, स्वरोजगार एवं व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा बीमा (इंश्योरेंस) के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित वित्तीय व्यवहार तथा दीर्घकालिक वित्तीय योजना बनाने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी रजनी छड़ीमली ने बताया क़ि जिला फाइनेंस लैब के माध्यम से प्रतिदिन कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक प्रशिक्षण एवं विभिन्न वित्तीय गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 30 से 40 प्रतिभागी वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग, निवेश, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा, बीमा तथा उद्यमिता से संबंधित व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कर अपनी वित्तीय समझ को सुदृढ़ बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *