ग्राम मोहभट्ठा में 64. 84 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न विकाश कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में 64.84 लाख रूपये के मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। विधायक ने ग्रामीणों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू गोविंद पटेल, जिला पंचायत सभापति प्रीतम सिंह चंदेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती भीषम साहू, जनपद सदस्य नीरज सिंह राजपूत, सरपंच संघ अध्यक्ष रघुवीर (पिन्टू) सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

ग्राम मोहभट्ठा में मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत गांधी गौठान चौक में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का ₹3 लाख की लागत से भूमिपूजन किया गया। वहीं ₹4 लाख की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। इसके अंतर्गत शिवकुमार के घर से हरवंश साहू के घर तक सीसी रोड तथा गणेश मानिकपुरी के घर से तोरण साहू के घर तक नाली निर्माण किया गया l इसके अलावा ग्राम में विभिन्न स्थानों को जोड़ने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए ₹15.77 लाख की राशि स्वीकृत है। इसमें मुख्य मार्ग से घासीदास मंदिर तक. अवध के कोठार से दर्री तालाब तक तथा घासीदास मंदिर से संतराम साहू के घर तक सीसी रोड का निर्माण शामिल है। ग्राम में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए ₹6 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹11.69 लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए ₹5 लाख की लागत से स्मार्ट बोर्ड स्थापना कार्य का भी लोकार्पण किया गया।

वहीं ग्राम के अन्य हिस्सों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए ₹19.43 लाख की लागत से विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत— नारद साहू के घर से दानी साहू के घर तक सीसी रोड।- बिसाहू साहू के कोठार से मोहन साहू के घर तक सीसी रोड।- संत कुमार पाल के घर से बिसाहू के कोठार तक सीसी रोड।- ईश्वर साहू के घर से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड शामिल है।

इन विकास कार्यों से ग्राम में सड़क, प्रकाश, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को आवागमन सहित दैनिक जीवन में सुविधाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़े :मेसी ने लिया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास, 20 साल के अर्जेंटीना सफर का हुआ अंत

विकास कार्यों को लेकर विधायक दीपेश साहू ने कहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। मोहभट्ठा में आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है, उनसे निश्चित रूप से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है। जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

प्रसिद्ध “श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार पटपर” ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करते हुए “श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार पटपर” द्वारा मनमोहक जस झांकी की प्रस्तुति दी गई। पटपर गांव, डोंगरगढ़ क्षेत्र से जुड़े इस प्रसिद्ध लोक कला मंच ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुति, भक्ति संगीत एवं लोक संस्कृति की आकर्षक झांकी के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

पटपर जस झांकी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला एवं धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए अपनी अलग पहचान रखती है। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, आस्था और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने भक्त माता कर्मा मंदिर एवं मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच केवरा साहू उपसरपंच सुक्रित मार्कण्डेय,सचिव रतन लाल निषाद,पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *