हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र की सबसे प्रमुख तिथि महानवमी को माना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन विधि-विधान से किया जाता है और इसी दिन नौ दिनों के व्रत का पारण भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महानवमी के दिन घर में हवन करने से किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और माता दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।
महानवमी पर किया जाने वाला हवन नवरात्रि पूजन की पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों और दुर्गा सप्तशती के विधान के अनुसार इस हवन में विभिन्न सामग्रियों की आहुति देने से विशिष्ट फल प्राप्त होते हैं।
विभिन्न सामग्रियों की आहुति और उनसे मिलने वाले फल
शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर किए जाते वाले हवन में अलग-अलग चीजों की आहूति देने से अलग फल मिलते हैं। किसी सामग्री को उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, तो किसी के फल से धन लाभ के योग बनते हैं। आइए आपको बताते हैं सभी चीजों के बारे में –
कमल गट्टाकमल गट्टे की आहुति हवन में देने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं। यही नहीं इससे कर्ज से मुक्ति भी मिलती है। अगर आपके घर में बार-बार धन हानि होती है तो हवन में कमल गट्टा अवश्य अर्पित करें।
लौंग का जोड़ाहवन के समय माता को लौंग के जोड़े की आहुति देने से बाधाएं दूर होती हैं और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है। यही नहीं यह कार्यों में विजय प्राप्त करने का एक आसान तरीका भी माना जाता है।
अगर आप भी महानवमी के दिन यहां बताई चीजें हवं के दौरान अर्पित करेंगे, तपो सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी और माता दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा।




