सहसपुर को मिली बड़ी सौगात! 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा फायदा

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (परियोजना संभाग बेमेतरा) के लोकार्पण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े :सड़कों पर मवेशी छोड़े तो लगेगा जुर्माना! महासमुंद कलेक्टर सख्त, खराब सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) जितेंद्र कुमार साहू, साजा जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, परपोड़ी मंडल अध्यक्ष, साजा मंडल अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण से सहसपुर सहित आसपास के ग्रामों में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *