संस्कार, संस्कृति और सेवा को मिलेगी नई दिशा, महिला प्रकोष्ठ ने कसी कमर

Spread the love

ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ, तहसील छुरा की महत्वपूर्ण बैठक मानस मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपे गए।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों, समाजसेवा तथा सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता, संस्कार, संस्कृति और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा एवं दिशा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
महिला प्रकोष्ठ में बबिता दीक्षित को उपाध्यक्ष, गायत्री दुबे को सचिव, योगेश्वरी शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, शीला त्रिपाठी को सांस्कृतिक प्रभारी प्रमुख, शशि शर्मा को समाज सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी, गीता शर्मा को धार्मिक आयोजन प्रभारी तथा अदिति पाण्डेय को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। वहीं केशर पाण्डेय, शालिनी चौबे एवं रंजीता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सामूहिक नेतृत्व, सक्रिय सहभागिता और समर्पण के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी। महिलाओं को एकजुट कर धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

धार्मिक आयोजनों के लिए तैयार होगी कार्ययोजना
बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। आयोजनों को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए महिलाओं की जिम्मेदारियों, सहभागिता और व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।महिला सदस्यों ने कहा कि समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति एवं संस्कारों को संरक्षित कर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महिला प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पहल करते हुए जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बड़ी संख्या में महिला सदस्य रहीं उपस्थित
बैठक में पुष्पा तिवारी, संगीता दीक्षित, लीना दुबे, गीता शुक्ला, अदिति पाण्डेय, केशर पाण्डेय, शीला त्रिपाठी, योगेश्वरी शर्मा, गायत्री दुबे, रंजीता शर्मा, बबिता दीक्षित, गीता शर्मा, पुष्पा मिश्रा, शालिनी चौबे, गंगा तिवारी, लक्ष्मी दीक्षित, संतोषी दीक्षित एवं प्रमिला दीक्षित सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि महिला प्रकोष्ठ आने वाले समय में धार्मिक आयोजन, सामाजिक एकता, संस्कार, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *