शादी का झांसा देकर नाबालिग को नागपुर ले गया, दुष्कर्म के आरोप में सरिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Spread the love

सारंगढ़ :  सरिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर नागपुर ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक 14 जुलाई 2026 को नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 15 जुलाई को सरिया थाने में गुमशुदगी एवं अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर बालिका और आरोपी की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़े :रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों पर प्रशासन की नजर, लड्डू-पेड़ा से घी-पनीर तक लिए सैंपल; मिलावटखोरों पर शिकंजा

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 22 अगस्त को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग के दौरान बालिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी कृष्णा यादव उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नागपुर ले गया था, जहां उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में सरिया थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक नर्मदा यादव, गीताराम भास्कर, अमृत केवट एवं महिला आरक्षक सविता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *