3 सितंबर 2026 का लव राशिफल: गुरुवार 3 सितंबर के दिन चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह के समय होगा। चंद्रमा की उच्च स्थिति के चलते राशिचक्र की 4 राशियों को प्रेम जीवन मे बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पढ़िए सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
मेष वालों को आज के दिन वाणी को नियंत्रण में रखना होगा लव पार्टनर को आपकी कोई बात चुभ सकती है। झूठे वाले करने से भी बचें।
वृषभ राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि में ही उच्च अवस्था में होंगे इसलिए प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। गिलेशकवे दूर होंगे वहीं सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को लव लाइफ में संभलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बहसबाजी में नहीं पड़ेंगे तो अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज अपनी उच्च अवस्था में होंगे। यही वजह है कि कर्क वालों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह वाले आज काम के सिलसिले में व्यस्त नजर आ सकते हैं जिसके चलते पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि रात के समय किया गया एक प्यार भरा मैसेज सभी गलतफमियों को दूर कर सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर को लेकर जो गिलेशिकवे आपके मन में ते वो बातचीत के जरिए दूर हो सकते हैं।
तुला राशि
पार्टनर के साथ आप खुलकर बात करेंगे जिसके चलते उनका आप पर विश्वास बढ़ेगा। कुछ लोग प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांधने का प्रयास भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा की स्थिति के चलते दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग रोमांटिक डिनर पर शाम के समय जा सकते हैं।
धनु राशि
आज छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी करने से बचें नहीं तो रिश्ता बिगड़ सकता है। कोई बात चुभ रही है तो पार्टनर से खुलकर साझा करें।
मकर राशि
आपके पंचम भाव में चंद्रमा के होने से रोमांस की अधिकता प्रेम जीवन में देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को सरप्राइज पार्टनर से मिल सकता है।
कुंभ राशि
पारिवारिक और प्रेम जीवन में आपको सुखद फल मिल सकते हैं। आज का दिन वैसा साबित हो सकता है जैसे दिन की आप अक्सर कामना करते हैं।
मीन राशि
आज अपनी बातों से आप पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं।



