5 सितंबर 2026 का लव राशिफल: शनिवार का दिन धुन और कुंभ सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि कुछ राशियों को आज के दिन रिश्तों को लेकर सतर्कता बरतनी की भी आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
आज के दिन पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर आप जा सकते हैं। आप दोनों के बीच के गिलेशिकवे भी दूर हो सकते हैं।
वृषभ राशि
मिथुन वाले विवाह योग्य लोगों को शादी का प्रस्ताव आज के दिन मिल सकता है। वहीं प्रेम जीवन में अपनी मीठी वाणी से पार्टनर का दिल जीत पाएंगे।
मिथुन राशि
चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करेंगे इसलिए मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे। पार्टनर को कोई सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज बीती बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।
सिंह राशि
आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री आपके जीवन में हो सकती है। वहीं पहले से ही प्रेम संबंध में हैं तो खुशियां जीवन में आ सकती हैं।
कन्या राशि
काम के सिलसिले में आप व्यस्त हो सकते हैं जिसके चलते पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि रात के वक्त किया गया एक छोटा सा मैसेज भी पार्टनर को खुश कर सकता है।
तुला राशि
आपकी लव लाइफ में नया मोड़ आज के दिन आ सकता है। संभव है कि पार्टनर आपको शादी के लिए अप्रोच करे।
ये भी पढ़े :शनिवार और गोगा नवमी पर क्या कहते हैं आपके अंक? 1 से 9 तक जानें आज का पूरा अंक ज्योतिष
वृश्चिक राशि
आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। पार्टनर के साथ ऐसे वादे न करें जिन्हें आप निभा नहीं सकते।
धनु राशि
चंद्रमा की स्थिति के चलते आपके प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। रिश्ते में आयी कड़वाहट भी आज दूर हो सकती है।
मकर राशि
पार्टनर की सेहत को लेकर इस राशि के जातकों को ध्यान रखना होगा। प्यार भरी बातें करने से आप पार्टनर के मूड को अच्छा कर सकते हैं।
कुंभ राशि
चंद्रमा आज आपके प्रेम भाव में गोचर करेंगे इसलिए अच्छे बदलाव प्रेम जीवन में आपको देखने को मिल सकते हैं। शाम के समय पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है।
मीन राशि
आज आपकी लव लाइफ में स्थिरता आ सकती है। खुलकर बातचीत करके गिलेशिकवों को भुलाने के लिए आज का दिन बेहतरीन है।




