बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा संघ द्वारा माँ महामाया धाम बुचीपुर में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

युवा संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों ने एक साथ श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर, पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। आस्था के केंद्र में युवाओं को झाड़ू लगाते देख ग्रामीणों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में युवा संघ श्री विजय वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि युवा संघ द्वारा अभियान के तहत स्वच्छता सहित 13 प्रमुख सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए।
युवा संघ के अध्यक्ष श्री ओमकार साहू ने कहा कि माँ महामाया धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, ऐसे धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवा संघ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय है।कार्यक्रम में युवा संघ के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, ओमकार साहू, महामाया रामसागर साहू, रानी साहू, मखनपुर संतु साहू, कुंवा बलराम यादव, सचिव राजकुमार साहू, रोजगार सहायक खोमराम ध्रुव, नरेश वर्मा, सुरेश वर्मा, जीवन डेहरे, गया वर्मा, अनीता साहू सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




