स्कूल परिसर में शिक्षक ने लगाई फांसी, ब्रह्मविद स्कूल में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर :  राजधानी रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल परिसर के अंदर ही शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान स्पोर्ट्स टीचर अमित पोद्दार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *