संविधान के मूल्यों की रक्षा और आम आदमी के अधिकारों के लिए संकल्पबद्ध है आम आदमी पार्टी : चमन यादव

Spread the love

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : भारतीय संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय छुरा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान के मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार है। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की स्थापना भी संविधान के इन्हीं मूल्यों की रक्षा करने, आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और व्यवस्था में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

ये भी पढ़े  :छत्तीसगढ़ में स्कूलों की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी बदली, कक्षा 1 से 12वीं तक नया आदेश जारी

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान और शहीद भगत सिंह के देश की आजादी एवं सामाजिक बदलाव के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिले और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान के सिद्धांतों पर चलते हुए आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चमन यादव, लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल यादव, जिला महासचिव इरफान खान, जिला संगठन मंत्री दुर्वास नेताम, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष खेम ठाकुर, ईश्वर पटेल, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गायकवाड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष जिशान मेमन, नगर अध्यक्ष सोहेल अली, नगर संगठन मंत्री शहीद खान, दिनेश साहू, नूतन साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *