कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ और भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर : कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक! कमजोर पड़ा मानसूनी सिस्टम, रायपुर समेत इन इलाकों में आज बूंदाबांदी के आसार

इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल में डॉ. सिरीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं पार्टी ने निवर्तमान महासचिव/प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हुए जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर को उनकी मौजूदा प्रभारी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। हालांकि मुकुल वासनिक AICC महासचिव के पद पर बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बढ़ेगी सियासी हलचल

सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। नए प्रभारी के सामने प्रदेश संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को धार देने की चुनौती होगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी दिए जाने को भी कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। असम में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब भूपेश बघेल के कंधों पर होगी।

कांग्रेस के इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस की रणनीति, सरकार के खिलाफ आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में नए प्रभारी की भूमिका पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *