
भिलाई बाजार : भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल सहप्रभारी शैलेंद्र यादव उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में IPS राजेश कुकरेजा को मिली नई जिम्मेदारी, DIG जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर
बैठक के दौरान पार्टी की कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, संगठन में आपसी समन्वय बनाए रखने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की अपील की गई।
ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मंडल सहप्रभारी शैलेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी और प्रताप कंवर, मंडल उपाध्यक्ष हुलेश राठौर, विजय राठौर (विधायक प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा मंडल महामंत्री), सुरेश पटेल, मणिशंकर पाटले, महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरजा बिंझवार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राठौर, शांति दास, अर्जुन राठौर, गेंदराम राजवाड़े, मणिकांत, अमृतलाल राठौर, राजेश राठौर, अश्वनी मिश्रा, शिवरतन, हरिओम, सीताराम, ललित यादव, चैतू यादव, लक्ष्मी नारायण बियार, बसंत कुमार, सीताराम यादव, नीरज, गौरीशंकर, तेरस यादव, प्रभा, छत्रपाल राठौर, जितेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर और दिनेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प को दोहराया।




