आज का राशिफल 15 सितंबर 2026: इन राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा, धन-लाभ से लेकर नौकरी तक मिलेंगे शुभ संकेत

Spread the love

Today Horoscope 15 September 2026: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी है और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही आज विनायक गणेश चतुर्थी व्रत भी है।

आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, जबकि दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज का दिन धार्मिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता, धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तो आइए ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और किसी परीक्षा या टेस्ट में बेहतर परिणाम मिल सकता है।

आप दूसरों की बातों को समझने और उन्हें महत्व देने का प्रयास करेंगे, जिसका फायदा आपको मिलेगा। सामने आने वाली परेशानियों को अपनी समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 4

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और आगे की योजनाओं पर काम करने का रास्ता साफ होगा।

जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर या कार्यालय के नवीनीकरण को लेकर भी विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीच | लकी नंबर: 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से प्रस्ताव मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति की राय के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

परिवार में रिश्तों की मिठास बढ़ेगी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और बाहर के खान-पान से दूरी बनाए रखें।

शुभ रंग: मैरून | लकी नंबर: 3

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। कारोबार में लेन-देन करते समय जल्दबाजी से बचें। एकाग्रता के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और बच्चों की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं या साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। पहले दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग: सिल्वर | लकी नंबर: 2

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।

जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। घर की सजावट या जरूरत के सामान पर खर्च होने की संभावना है। महिलाओं के लिए आज किसी नए काम की शुरुआत करने का अच्छा अवसर मिल सकता है और परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें।

शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 9

ये भी पढ़े :आरक्षण से लेकर धर्म परिवर्तन तक… अनिरुद्धाचार्य ने रखी बेबाक राय, ‘हनुमान अंश’ की तारीफ तो ‘आश्रम’ पर जताई नाराजगी

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और कला से जुड़े काम करने का अवसर मिल सकता है।

आपकी मेहनत और व्यवहार की वजह से आपको वह सफलता मिल सकती है, जिसके आप हकदार हैं। हालांकि अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को हर किसी से साझा न करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 8

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना है तो आज विचार कर सकते हैं। घर की सफाई के दौरान कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत और लगन से किए गए काम में सफलता मिलेगी, जिससे माता-पिता भी आप पर गर्व महसूस करेंगे।

किसी करीबी व्यक्ति से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। कार्यालय में काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें, मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होने के संकेत हैं।

शुभ रंग: आसमानी | लकी नंबर: 1

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। स्थानांतरण से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है, जिससे कामकाज आसान होने की उम्मीद है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज शुरुआत के लिए दिन अनुकूल हो सकता है।

जीवनसाथी से भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। साथ में किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। होटल प्रबंधन से जुड़े लोगों को आज कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: काला | लकी नंबर: 7

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन कई मामलों में सफलता भी मिलेगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। कारोबार में बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

कार्यालय में आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा और साथी के साथ फिल्म देखने या कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। योजनाओं में सफलता के योग हैं, लेकिन बदलते मौसम में स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: गोल्डन | लकी नंबर: 9

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सहकर्मी की मदद से काम आसान हो जाएगा। विदेश से जुड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना भी है।

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें कुछ नया सिखाने का अवसर मिलेगा। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी | लकी नंबर: 8

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। नई चीजों को सीखने और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। लंबे समय बाद परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलने से खुशी होगी।

बाजार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है और शिक्षकों से प्रशंसा मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण योजना में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *