आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा दिन, किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें?

Spread the love

आज का राशिफल: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ आज गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, जबकि दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज श्राद्ध आदि की अमावस्या भी है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। कहीं नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं तो कहीं आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ होने के योग हैं और घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थानांतरण या पदोन्नति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हो सकती है और इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

करियर में आगे बढ़ने के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जिसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने कारखाने या संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों को उपहार दे सकते हैं, जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से काम करेंगे। आज प्रेम और विनम्रता से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी आईटी कंपनी से अवसर मिलने के संकेत हैं। हालांकि, कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें और सोच-विचार के बाद ही निर्णय लें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। समाज के हित में किसी कार्य की शुरुआत करने से आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि मजबूत होगी।

आप संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं और किसी अच्छे सौदे की संभावना बन रही है। परिवार के किसी कार्यक्रम में काम की वजह से देरी हो सकती है, जिससे नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, किसी को उधार दिए गए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

कर्क राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप किसी ऐसे कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे दूसरे लोगों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। जीवन को देखने का आपका नजरिया सकारात्मक होगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में करियर बना रहे लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। वरिष्ठों से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी और परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

ये भी पढ़े :Royal Enfield से हो रही थी गांजे की तस्करी, धमतरी में पुलिस ने दबोचे 2 अंतरराज्यीय तस्कर; 20.4 किलो गांजा जब्त

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

सिंह राशि

आज आपके जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आप अपने जरूरी काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे और इसमें जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण विषय समझने में मदद मिलेगी।

दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आज दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता और मेहनत पर भरोसा करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 7

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के साथ व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होंगे। किसी विषय को समझने में पिता का सहयोग मिल सकता है।

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को स्थानांतरण से संबंधित कोई खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े लंबित काम पूरे होने से मानसिक तनाव कम होगा और आपको संतुष्टि मिलेगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप पुश्तैनी कारोबार को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे परिवार और खासकर पिता को खुशी मिलेगी। अनावश्यक बातों से दूरी बनाकर काम पर ध्यान देने से आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।

किसी जरूरतमंद की निस्वार्थ भाव से मदद करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। आपके काम से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिकारी आपको पदोन्नति दे सकते हैं। इसलिए कार्यस्थल पर पूरी सावधानी और ईमानदारी से काम करें।

आपकी संवाद क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी और इसका फायदा करियर में मिल सकता है। हालांकि, कानूनी या न्यायालय से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आवश्यकता पड़ने पर अनुभवी वकील की सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 2

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और परिवार में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो किसी अधिकारी की मदद से उसके पूरा होने की संभावना है।

खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3

मकर राशि

आज आपके लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी और आप नए कार्यों की रूपरेखा तैयार करेंगे। कारोबार को लेकर नए विचार मन में आएंगे और किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना लाभदायक साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। कुछ समय एकांत में बिताकर आप अपनी खूबियों और कमियों पर विचार करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह निभाएंगे।

ये भी पढ़े :Swine Flu Alert: रायपुर बना हॉटस्पॉट! 50 एक्टिव केस, छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 298 पहुंचा

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से जिस सफलता के लिए मेहनत कर रहे थे, उसे हासिल करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करना भविष्य में लाभ दे सकता है।

किसी करीबी व्यक्ति के माध्यम से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इससे रिश्तों में भी मजबूती आएगी। पढ़ाई-लिखाई के लिए दिन अच्छा है। किसी सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में अच्छा बदलाव ला सकती है।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश की योजना तैयार करेंगे।

पड़ोसियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी और मेहनत आपको सफलता की ओर ले जाएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप रोज की तुलना में अधिक सक्रिय महसूस करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: उपलब्ध नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *