जन्म लेते ही बच्चा क्यों रोता है? गरुड़ पुराण में बताया गया है ये रहस्य, जानें पहली चीख का आध्यात्मिक अर्थ

Spread the love

जब एक बच्चे का जन्म होता है, तो उसका रोना अक्सर जीवन का संकेत माना जाता है। लेकिन क्या हो अगर वह रोना सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक भी हो? प्राचीन धर्म ग्रंथों में इससे कहीं ज्यादा रहस्यमय बातें बताई गई हैं।

गरुड़ पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में आत्मा को पूर्णता सजग बताया गया है। यह पूर्व जन्मों, सीखों और गलतियों को याद रखती है। गर्भ में आत्मा गहन चिंतन करती है, मानो एक नई शुरुआत की तैयारी कर रही हो। आत्मा के लिए नया जन्म आसान नहीं होता है।

बच्चा गर्भ से बाहर आते ही क्यों रोता है?गरुड़ पुराण के मुताबिक, यह बदलाव काफी कष्टकारी और पीड़ादायक होता है। गर्भ से बाहर निकलते ही आत्मा को एक तीव्र आघात लगता है। इस पल को असहनीय पीड़ा के रूप में वर्णित किया गया है।

गर्भ का सुख पल भर में गायब हो जाता है। आत्मा खोई हुई, दिशाहीन और विमुख महसूस करती है। यह सिर्फ एक शारीरिक घटना नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अलगाव है। ऐसे में शिशु की पहली चीख कोई इत्तेफाकी बात नहीं है। यह इस गहरे और जबरदस्त अनुभव की प्रतिक्रिया हो सकती है।

ये भी पढ़े : पूजा की सामग्री हाथ से गिर जाए तो क्या करें? जानें फूल, अक्षत, सिंदूर और दीपक गिरने के धार्मिक नियम

माया की शक्ति से यादें मिट जाती हैंगरुड़ पुराण के अनुसार, बच्चे के जन्म लेते ही, एक शक्तिशाली ताकत ‘माया’ यानी भौतिक दुनिया का भ्रम उस पर हावी हो जाती है। विष्णु पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में साफ-साफ लिखा है कि, यह भ्रम पिछली सभी यादों को मिटा देता है। आत्मा वह सब कुछ भूल जाती है, जो वह कभी जानती थी।

उसका अतीत, उससे मिले सबक और जागरुकता सब कुछ एक पल में खत्म हो जाता है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। यह जीवन-चक्र का ही एक हिस्सा है। अगर यह भूलने की प्रक्रिया न हो, तो नया जीवन जीना मुश्किल होगा।

बच्चे की पहली चीख का मतलबविज्ञान बच्चे की पहली चीख को सेहत की निशानी मानते हैं और वैज्ञानिक तौर पर यह सच भी है। इससे फेफड़े सक्रिय होते हैं। लेकिन आध्यात्मिक नजरिए से ज्ञान लोग इसे अलग तरह से देखते हैं। वह चीख उलझन, डर और कुछ खोने के एहसास को जाहिर कर सकती है।

कुछ पल पहले तक आत्मा को सब कुछ याद था। अब उसे कुछ भी याद नहीं रहता। उस अचानक आए खालीपन से बेचैनी हो सकती है। वह चीख इसी नुकसान को बिना कहे बयां करती है। यह केवल जिंदगी की शुरुआत नहीं, बल्कि जागरूकता का अंत भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *