भिलाई बाजार : भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भिलाई बाजार मंडल के शक्ति केंद्र मूढ़ाली में सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
भाजपा संगठन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने के अवसर पर उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं को अभियान की दी गई जानकारी
कार्यशाला में मुख्य वक्ता सतीश झा ने अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता और सहप्रभारी शैलेंद्र यादव सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भी आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये भी पढ़े :रसोई में रखा ये मसाला पेट की कई परेशानियों में आ सकता है काम, जानिए अजवाइन के फायदे
इस अवसर मुख्य वक्ता के रूप में सतीश झा, मण्डल प्रभारी अर्जुन गुप्ता ,मण्डल सहप्रभारी शैलेंद्र यादव ,मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ,महामंत्री हेमंत तिवारी प्रताप कंवर ,मंडल उपाध्यक्ष हुलेश राठौर रथलाल पाटले, मणि शंकर पाटले ,धर्मेंद्र राठौर,दिलहरण मंहत (जिला मंत्री किसान मोर्चा),अर्जुन राठौर,गिरजा बिंझवार(महिला मोर्चा अध्यक्ष),रमेश यादव (की.मोर्चा मण्डल अध्यक्ष) रविन्द्र राठौर (सचिन){पि. वर्ग मोर्चा अध्यक्ष) विजय राठौर (महामंत्री) शांति दास,अर्जुन राठौर ,सनत राठौर,गेंदराम राजवाड़े ,सुरेश पटेल, मणि कांत,रामेश्वर मरकाम (ग्राम सरपंच) अमृत लाल राठौर , कृष्ण कुमार राठौर,राजेश राठौर,अमृत लाल राठौर,अश्वनी मिश्रा,शिवरतन ,हरि ओम ,सीता राम,ललित यादव,चैतू यादव, लक्ष्मी नारायण बीयार,,बसंत कुमार,सीताराम यादव,नीरज,अर्जुन राठौर,गौरी शंकर,तेरस यादव,प्रभा,छत्रपाल राठौर,सम्मेलाल पाटले, देवेंद्र राजपूत,, विवेक राजवाड़े,राधे श्याम,जितेंद्र राठौर,प्रदीप राठौर,दिनेश विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या ग्रामजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




