तखतपुर में दर्दनाक हादसा: घोंघा नदी में बहे 3 मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

Spread the love

तखतपुर : ग्राम पंचायत समडील में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार रेस्क्यू के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

ये भी पढ़े :SP त्रिलोक बंसल का खम्हरिया थाने में औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्ती और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

एसडीआरएफ की टीम ने सुबह से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सबसे पहले अनमोल जायसवाल का शव नदी में पुल के नीचे से बरामद किया गया। इसके बाद 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल का शव एनीकट के पास मिला। हादसे में 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल का शव भी सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गांव में तीनों बच्चों की मौत से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तखतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *