कुमारी देवी चौबे शासकीय कृषि महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक ईश्वर साहू

Spread the love

बेमेतरा साजा टेकेश्वर दुबे  : कुमारी देवी चौबे शासकीय कृषि महाविद्यालय साजा आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय रायपुर, राजनांदगांव के दो महाविद्यालय, छुईखदान, बेमेतरा, साजा एवं कवर्धा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े :अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

कार्यक्रम में जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, ज्वाला सिंह राजपूत, नेतराम साहू, मंडल महामंत्री अरुण वर्मा, नारद देवांगन, संतोष यादव, भारती पटेल, शिव पटेल, नीलू साहू, सुरेश पटेल, छत्रपाल वर्मा, हिमांशु राजपूत, परमेश्वर वर्मा, दिलीप वर्मा, नागेश वर्मा, दीपक साहू, सरपंच सोनू वर्मा एवं त्रिलोकी साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही महाविद्यालय के डीन श्री रामटेके, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस खेल आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा तथा विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *